समस्त नवधनिकों, कम अक्लों को सूचित करते हुए मैं व्यक्तिगत रूप से हर्ष का अनुभव कर रहा हूँ कि मेरे द्वारा देखे गए सपने अवश्य ही पूरे होंगे। स्पष्ट कर दूँ कि मैं कोई नेता नहीं और न ही अभिनेता हूँ। मैं शुद्ध रूप से औरत की कमाई खाने वाला, बाप-दादाओं (पूर्वजों) द्वारा दी गई वरासत को बेंचकर खाने और हगने वाला एक निकम्मा मानव प्राणी हूँ। मैंने बहुत सोच-विचार कर बाप-दादा की सम्पत्ति को बेंचकर किराए/भाड़े पर संचालन हेतु कथित लग्ज़री चार पहिया मोटर वाहन खरीद रखा है। इन वाहनों को शादी-ब्याह के अवसर पर भाड़े/किराए पर देकर अपना तथाकथित रूतबा बुलन्द कर रखा हैं।
विशेष- नोटबन्दी के अवसर पर महंगाई को देखते हुए मैंने वाहन बुक कराने वाले व्यक्ति के लिए वाहन किराए पर देने के साथ ही एक बडे भिक्षापात्र की भी व्यवस्था कर रखी है जो एक तरह से आफर ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये भिक्षापात्र कहाँ से आ गया तो स्पष्ट कर दूँ कि एक से दो घण्टे मेरे वाहनों के आशातीत/अप्रत्याशित (सर्वाधिक) भाड़े की रकम चुकाने के बाद दूल्हा और उसके परिजन भीक्षापात्र पकड़ने की स्थिति में आ जाएँगे इसकी मैं गारण्टी लेता हूँ। ज्यादा क्या लिखूँ आप सब खुद ही समझदार हैं। एक गुप्त बात बता दूँ वह यह कि इस धन्धे के पूर्व अपनी अकमर्णयता से मैं भी सड़क छाप भिखारी सा हो गया था। इसी लिए दैव योग से जब पैसा हाथ आया तो मैंने लग्ज़री वाहन खरीद कर भाड़े पर देकर लोगों को भिखारी बनाना शुरू कर दिया।
विस्तृत जानकारी के लिए आप www.rainbownews.in क्लिक करें और अपने लड़के, लड़की की शादी हेतु मुझसे लग्ज़री वाहन बुक कराएँ और कटोरा मुफ्त में ले जाएँ।








0 Komentar