ब्राण्डेड मीडिया के बेबश-लाचार बीट कलेक्टर्स

-भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी/ बीते दिवस मुझ जैसे पत्रकार को भी मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर की एक प्रतिष्ठित संस्था द्वारा पत्रकारिता में दीर्घकालिक सेवा हेतु ‘जज्बात-ए-कलम लाइफ टाइम एचीवमेण्ट एवार्ड से सम्मानित किया गया। मेरे सहयोगी ने इस आशय की एक खबर बनाकर स्थानीय समाचार-पत्रों और मीडिया से सम्बद्ध कथित पत्रकारों को ई-मेल किया था। मजाल क्या किसी ने उक्त खबर को स्थान दिया हो। हालाँकि इसका मलाल नहीं है कि मुझसे सम्बन्धित सम्मान की खबर प्रकाशित नहीं हुई- बस दुःख इस बात का है कि इन पत्रकारों को हो क्या गया है-?
शायद इन पत्रकारों के ओहदे का नाम बड़ा हो सकता है लेकिन बंदिशे ज्यादा होगी। तात्पर्य यह कि ये लोग कथित बड़े ब्राण्डों के कहने के लिए ब्यूरोचीफ/जिला बीट कलेक्टर पद पर हैं लेकिन काम बस हलवाई के ऊँट जैसा यानि कम्पनी के लिए प्रसार बढ़ाओ, विज्ञापन लावो और ओहदालाभ स्वयं के लिए उठावो। यही हो भी रहा है। ओहदा देकर परकटा परिन्दा/बेबश प्राणी से बना दिए गए हैं। बड़े ब्राण्ड वाले पब्लिकेशन्स को उनके ‘राइटअप’ से कुछ भी लेना देना नहीं बस वे तो यह देखते है कि अमुक किनता कामवाऊ बन्दा/बन्दी है।
हे बेबश प्राणियों तरस आती है तुम्हारी दशा पर- किसी जमाने में बड़े ब्राण्डोंा के सम्पादक मुझ जैसों को इसलिए पसन्द करते थे कि हम सब एक अच्छे लेखक-रिपोर्टर हैं। चलो माफ किया तुम वहीं करो जो तुम्हारे आकाओं का निर्देश/आदेश हो। 
 

- भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी 

9454908400

ब्राण्डेड मीडिया के बेबश-लाचार बीट कलेक्टर्स- http://www.rainbownews.in/special.php

Previous
Next Post »
0 Komentar